शादी समारोह से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर रास्ता पूछने के बहाने हमला कर दिया गया। तीन युवकों ने पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक से मारपीट की। आरोपियों में से एक ने चाकू निकालकर युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
माना बस्ती निवासी पीड़ित डीगेश्वर पिता डीराम वैष्णव ने पुलिस को बताया कि वह एसीटी होंडा माना बस्ती में मैकेनिक का काम करता है। 3 मई की शाम वह अपने दोस्तों कमल नारायण सिन्हा और चंदन ध्रुव के साथ ग्राम आलेखुटा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 9.45 बजे तीनों वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान कुर्रा चौक के आगे तालाब के पास वे बाथरूम करने रुके थे। तभी वहां तीन अज्ञात युवक पहुंचे और रास्ता पूछने लगे। रास्ते की जानकारी नहीं होने की बात कहने पर आरोपी भड़क गए और अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों में से एक ने अपने पास रखा चाकू निकालकर उसके सिर पर हमला कर दिया।
FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्तों ने किसी तरह उसे बचाया। बाद में गांव वालों से पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान देवा कुर्रे, करण गिलहरे और हर्षु कुर्रे निवासी ग्राम कुर्रा के रूप में हुई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: जवारा विसर्जन के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, साथी के साथ भी मारपीट











