विधायक रोहित साहू ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, जतमई-घटारानी, झरझरा और चिंगरापगार में सुविधाओं के विस्तार पर भी मंथन

समयबद्ध और प्रभावी तरीके से कार्य की पूर्णता के दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में चल रहे अनेक विकास कार्यों और आगामी कार्ययोजना को लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने स्थानीय विश्राम गृह में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, सेतु निगम और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं और जनहित से जुड़ी प्राथमिकताओं पर अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को संवारने पर विशेष जोर देते हुए प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों जतमई,घटारानी, झरझरा एवं चिंगरापगार को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।

गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए

समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी और स्पष्ट निर्देश दिए कि चल रहे निर्माण और विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। विधायक रोहित साहू ने राजस्व एवं विद्युत विभाग को आमजन की दैनिक समस्याओं, नामांतरण, सीमांकन, और बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनसेवा ,सुशासन और क्षेत्र के चौमुखी विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर तत्परता से काम करेंगे। बैठक में सेतु निगम,लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों ने भी चल रहे प्रोजेक्ट्स की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

इस दौरान प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव, डीएफओ शशिकानंदन के.,एसडीएम विशाल महाराणा,लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता रामेश्वर प्रसाद सिंह और सेतु निर्माण,विद्युत विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, रुद्राक्ष पौधारोपण में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button