नवापारा ब्रेकिंग: युवती पर ब्लेड से जानलेवा हमला, घर में घुसकर चेहरे पर किया वार, आरोपी ने परिवार को भी दी जान से मारने की धमकी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में मंगलवार रात एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने खून से लथपथ युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
बात बंद करने से नाराज था आरोपी
जानकारी के अनुसार नवापारा के वार्ड क्रमांक 4 की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब 7.20 बजे वह घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर थे। इसी दौरान पड़ोसी राज यादव दौड़ते हुए घर के भीतर घुस आया और ‘‘तुम मुझसे बात क्यों नहीं करती हो’’ कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और जेब से ब्लेड निकालकर युवती के गाल और पीठ पर हमला कर दिया।
घटना के दौरान आरोपी के पीछे-पीछे युवती के माता-पिता और बड़ी बहन भी घर के अंदर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। परिजन तत्काल युवती को गंभीर हालत में नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने युवती कोे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद संध्या राव तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आरोपी की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











