शादी से मुकरा प्रेमी तो होटल के कमरे में मिली युवती की लाश, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार; जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में शादी से इनकार, गाली-गलौज और मारपीट से जुड़े आरोप सामने आए हैं। बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के मोबाइल फोन से मिले साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। मामला धमतरी जिले के रूद्री थाना क्षेत्र का है।

शादी की बात करने कवर्धा से धमतरी पहुंची थी युवती

जानकारी के अनुसार, कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी (22) और धमतरी के गोकुलपुर वार्ड निवासी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि टिकेश्वर ने पिंकी से शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से इनकार करने लगा। इसी बीच पिंकी को उसके दूसरी लड़कियों से बातचीत और संबंधों की जानकारी मिली। मामले की सच्चाई जानने और शादी को लेकर बात करने के लिए पिंकी 24 सितंबर को धमतरी पहुंची और रुद्री रोड स्थित होटल सीजी-05 के कमरा नंबर 106 में ठहरी।

कमरे में हुआ विवाद और मारपीट के आरोप

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम टिकेश्वर युवती से मिलने होटल पहुंचा था। वहां दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपी पर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप भी हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया कि युवती को पहले भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था।

होटल के कमरे में मिली थी लाश

26 सितंबर को होटल के कमरे में पिंकी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरुआत में मौत की परिस्थितियों की पड़ताल की गई और होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। मोबाइल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

पुलिस ने जांच के बाद 9 अक्टूबर को टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस टीम ने शुरू की जांच, ये बातें आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल