युवक हत्या मामले में बड़ा खुलासा: ऐसा मिली सुराग, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दुर्गा पंडाल के पास युवक की मिली लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अवैध संबंध होने के आरोप के कारण युवक की हत्या की गई है। इसी बात को लेकर युवक और उसके दोस्त के बीच विवाद हुआ था। दोस्त ने गमछा से गला दबाकर युवक की हत्या कर दी। शव को छोड़कर भाग गया। मामला बिलासपुर के सरकंड़ा थाना क्षेत्र का है।
सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह में रहने वाले संतोष यादव(38) होटल में काम करता था। उसके परिवार में कविता यादव(34), बेटी पूजा यादव (16) बेटा पंकज यादव(06) हैं। चार अगस्त की रात संतोष प्रसाद बांटने के लिए दुर्गा पंडाल गया था। इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं आया। परिजनों को लगा कि वह दुर्गा पंडाल में होगा। इसके चलते खोजबीन नहीं की। पांच अगस्त की सुबह लोयला स्कूल रोड पर संतोष का शव मिला। सूचना पर सरकंडा पुलिस जांच करने घटना स्थल पहुंची। मृतक की पहचान करने के बाद स्वजन को जानकारी दी गई।
अवैध संबंध होने को लेकर विवाद
सरकंडा पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई। पूछताछ में पता चला कि गायब होने से पहले संतोष को ग्राम डगनिया के रहने वाला प्रमोद कुमार श्रीवास(33) के साथ घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने संदेही प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि दशहरा की रात प्रमोद अपनी एक्टिवा से संतोष के साथ शराब लेने दुकान गया। लोयला स्कूल रोड के किनारे दोनों ने शराब पी। इसी दौरान संतोष ने प्रमोद पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। संतोष काफी नशे में था। इसका फायदा उठाते हुए प्रमोद ने गमछे से संतोष का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
एक्टिवा से मिला सुराग
घटना स्थल पर शव के पास एक एक्टिवा मिली थी। पुलिस ने एक्टिवा मालिक का पता लगाया। दुर्गा पंडाल से घटना स्थल ज्यादा दूर नहीं था। जांच में पता चला कि एक्टिवा प्रमोद श्रीवास का है। जब पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। आरोपित ने अपराध करना स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल