चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार : नवापारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :- सोमवारी बाजार पुल में लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। चारों ने आधी रात को हाईवा रोकवाकर पैसा व मोबाईल लूट कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि मामले में वीरेंद्र कुमार यादव, भास्कर कुमार निषाद, लव निषाद सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। सभी आरोपी नवापारा के सोमवारी बाजार और लटर्रा पारा के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार 20 मार्च की रात्रि 12 बजे के आसपास हाईवा क्र. सीजी 04 एसएक्स 1435 रेत लोड कराने दमकाडीह जा रहा था। तभी सोमवारी बाजार महानदी पुल के पास अज्ञात चार व्यक्ति ने हाईवा को रोकवाया। ड्रायवर विनोद निषाद ने जैसे ही गाडी को रोका तो दो व्यक्ति ड्रायवर साईट से गाडी में चढ़ गए। जिसमें एक व्यक्ति ने चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर ड्रायवर के पास से पैसा व मोबाईल और गाड़ी का राड लूट लिया।
वहीं उसी समय पीछे आ रही एक अन्य हाईवा के चालक हेमकुमार यादव को भी अन्य दो व्यक्ति ने हाईवा रोकवाकर चाकू दिखाकर उसके पास से मोबाईल एवं जेक को लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर पंजीबद्ध करते हुए जांच में जुट गई थी। मामले में पुलिस को दूसरे दिन ही सफलता हालिस हो गई। पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल