युवक की अधजली लाश मिली: इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के शरीर में कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले उसकी हत्या की गई है। इसके बाद जलाकर उसके शव को फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को जीराटोला मेन रोड पंडरी पखना पहाड़ी के पास कुछ लोग पहुंचे थे। यहां उन्होंने झाड़ियों के पास एक शख्स की लाश देखी थी। लाश पूरी तरह से जली हुई थी। ये देखने के बाद लोगों ने पुलिस को ही इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जिसकी लाश है, उसकी उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच होगी। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। पास के जंगल में भी तलाशी ली गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं जिसका शव मिला है वह कौन है इस बात का पता भी नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। मरने वाले शख्स के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button