कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; मामूली रंजिश में चाकू से वार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ग्राम कण्डेल में युवक की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। मामूली रंजिश और पूर्व विवाद के चलते आरोपी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

बरगद के पेड़ के पास मिला शव

जानकारी के अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 9 बजे कुंडेल निवासी पारसमणी साहू गांव के गौठान स्थित बरगद पेड़ के पास मौजूद था। इसी दौरान पूर्व विवाद और रंजिश को लेकर आरोपी यावेन्द्र कुमार ध्रुव पिता दिनेश कुमार ध्रुव (18 वर्ष) ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि पारसमणी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शरद ताम्रकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों, परिजनों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई।

आरोपी ने कबूला जुर्म

गला रेतकर हत्याजांच के दौरान पुलिस यावेन्द्र कुमार ध्रुव पिता दिनेश कुमार ध्रुव (18 वर्ष) निवासी कण्डेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पारसमणी साहू की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पूर्व विवाद और मामूली रंजिश सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दाढ़ी बनाने से मना किया तो सैलून संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button