बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़क उठा युवक; महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां युवक ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी महिला के बेटी से एकतरफा प्यार करता था। जिसका महिला और उसके बेटी विरोध करती थी। इसी बात से नाराज युवक ने घर पर अकेली पाकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र का है।

घर में अकेली थी महिला

जानकारी के अनुसार ग्राम हर्री निवासी धनमनी बाई (55 वर्ष) के पति 3 सितंबर को दोपहर करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद मवेशी चराने जंगल चले गए थे। उस समय धनमनी बाई घर पर अकेली थीं। शाम करीब 6 बजे पति जब वापस घर पहुंचे और घर के भीतर गए तो उनकी पत्नी जमीन पर पड़ी मिलीं। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी और खून निकल रहा था। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास में ही कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

बेटी से एकतरफा प्यार, मां ने टोका तो बना दुश्मन

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच में अवधेश राम का नाम सामने आया। पुलिस को पता चला कि अवधेश राम का धनमनी बाई की बेटी के प्रति एकतरफा प्रेम था। वह युवती से बातचीत करना चाहता था, लेकिन युवती ने उससे बातचीत करने से इनकार कर दिया था।

बताया गया कि धनमनी बाई भी आरोपी को अपनी बेटी को परेशान करने और उससे बातचीत करने से रोकती थीं। कुछ दिन पहले आरोपी का महिला के घर आना और विवाद होना भी पुलिस की जांच में सामने आया।

कुल्हाड़ी मारकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसी नाराजगी के चलते धनमनी बाई के घर पहुंचा था। वहां महिला ने एक बार फिर उसे अपनी बेटी को परेशान नहीं करने और उससे बातचीत न करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर महिला के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण धनमनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की तलाश में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। लगातार लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी झारखंड के रायडीह में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल रायडीह पहुंचकर अवधेश राम को हिरासत में लिया और जशपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सनकी पति का आतंक! कुल्हाड़ी लेकर पड़ोसी को मारने दौड़ा, एक की मौत, दूसरा घायल, पत्नी के मायके जाने से था नाराज; 7 घंटे बाद पकड़ा गया आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button