सनकी पति का आतंक! कुल्हाड़ी लेकर पड़ोसी को मारने दौड़ा, एक की मौत, दूसरा घायल, पत्नी के मायके जाने से था नाराज; 7 घंटे बाद पकड़ा गया आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में पत्नी के घर छोड़कर मायके जाने से नाराज पति ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हीरालाल नागेश (32) अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज था। इसी दौरान उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से नरेंद्र सोरी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे खोलबहरा सोरी पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेंद्र सोरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद आरोपी हीरालाल नागेश कुल्हाड़ी लेकर अपने घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गुलेल से हमला करना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मैनपुर पुलिस और एसडीओपी के नेतृत्व में दो थानों के 50 से अधिक जवानों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे बाहर निकालने के लिए रणनीति बनाई।

मिर्ची के धुएं से बाहर निकाला आरोपी

आरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस टीम ने छत के रास्ते से मिर्ची का धुआं अंदर छोड़ा। धुआं फैलने के बाद आरोपी घर से बाहर निकला। पुलिस ने आरोपी हीरालाल नागेश को काबू में लिया। करीब 7 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी हीरालाल नागेश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1) एवं 332(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: पति-पत्नी की हत्या कर दफनाया शव, ऐसे खुला राज, भाई-भतीजे गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button