शिवांश इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने CBSE 10th में लहराया परचम, लावण्या बनी क्लास टॉपर, इन छात्रों ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– CBSE द्वारा मंगलवार को जारी हुए दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में शिवांश इंटरनेशनल स्कूल, पिपरौद, नवापारा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के परिणाम में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।

इस वर्ष विद्यालय के परीक्षा परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं। टॉपर्स की सूची में लावण्या अग्रवाल ने 96.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। उनके बाद कनिष्का देवांगन ने 96.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नमन सोनी 95.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

इसके अलावा तिशा अशानी (94.6%) और ओम सिंह सलावत (94.2%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अन्य मेधावी छात्रों में मन्नत अशानी (93.2%), अमन छाबड़ा (92.8%), श्रद्धा ठाकुर (91.8%), डिम्पल सेवानी (91.6%) एवं दृष्टि छाबड़ा (90.4%) शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय सहित अपने परिजनों का नाम रोशन किया। इनके अलावा संस्था के अन्य बच्चों ने भी शानदार सफलता हासिल की है।

विद्यार्थियों को दी बधाई

विद्यालय के प्राचार्य चित्रकांत शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की अपेक्षा करता है।

प्राचार्य चित्रकांत शर्मा ने इस सफलता के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सतत प्रयास, उचित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के कारण ही यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

CBSE 10th में दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम रहा शानदार, अभिनव साहू बने क्लास टॉपर, इन्होंने भी बनाया स्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button