दिनदहाड़े सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या: लाखों के जेवर की लूट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और वे जेवर एवं नकदी लूटकर फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने एकदम करीब से कई गोलियां कारोबारी को मारी। दोनों हत्यारों में से एक युवक का हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ है।
जानकारी के अनुसार अमलेश्वर के तिरंगा चैक में समृद्धि ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक सामान्य ग्राहक बनकर दुकान में आए। युवकों ने उनसे कुछ गहने दिखाने कहा। इसके बाद सुरेंद्र गहने दिखाते रहे। कुछ देर बाद युवकों ने सोनी के साथ मारपीट की और बाद में देसी कट्टे से सिर, छाती, चेहरे पर लगातार पांच-छह फायर किए। जब वे अपनी कुर्सी पर गिर गए तो एक युवक ने उनकी छाती पर जोर से लात मारी और नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने दुकान में रखे जेवरात समेटे और बाहर निकल गए।
सुरेंद्र सोनी की इलाज के दौरान मौत
जैसे ही मामले की सूचना अमलेश्वर पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची थी। आसपास के व्यापारियों और लोगों ने सुरेंद्र सोनी को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रायपुर ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने की चारों तरफ नाकेबंदी
घटना के बाद एसपी अभिषेक पल्लव खुद मौके पर पहुंच गए। एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रायपुर और दुर्ग की सीमाओं में नाकेबंदी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तालश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। एसपी का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लगी।
संदेशी पुलिस के गिरफ्त में
पुलिस ने मामले में एक राजवीर सिंह नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि राजीव सिंह पिछले 5 दिनों से आरंग में रुका था। उनके दायरे में मृतक के परिवार वाले भी थे। पुलिस लगातार मामले में जांच कर रही है। मामले में दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की है। वहीं पुलिस को घटना के 6 घंटे बाद प्रयुक्त बाइक रायपुर से मिली है। जल्द ही आरोपी पको पकड़ने का पुलिस दावा भी कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल