जंगल में मिला 12वीं के छात्र का शव, घर के बाथरूम में मिला मां का शव; हत्या की आशंका, संदेही से पूछताछ कर ही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पहले 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव जंगल के पास सड़क किनारे मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र के पहचान होने के बाद जब पुलिस घर पहुंची, तो वहां उसकी मां का शव भी बरामद हुआ। मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं और बेटे के साथ रहती थीं।

पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जंगल के पास मिला छात्र का शव

जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल के पास युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई गई कि छात्र की हत्या कर शव वहां फेंका गया होगा। बाद में उसकी पहचान बिश्रामपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र सुजल बरेट (18 वर्ष) के रूप में हुई। उसकी मौत की खबर से स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि स्वरूप एक दिन की छुट्टी घोषित की।

बाथरूम में मिला मां का शव

सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस उसकी मां रजनी बरेट से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिल रहा था। पुलिस जब केशवनगर स्थित उनके घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद घर का ताला खुलवाया गया। अंदर बाथरूम में रजनी बरेट का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मां-बेटे की मौत के कारणों का पता लगा रही है।

पांच साल पहले हुआ था तलाक

बताया जा रहा है कि रजनी बरेट का करीब पांच साल पहले पति से तलाक हो गया था। वह मूल रूप से जांजगीर क्षेत्र की रहने वाली थीं और बेलटिकरी स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ थीं। तलाक के बाद वह केशवनगर में किराए के मकान में अपने बेटे के साथ रहती थीं।

कर्ज को लेकर विवाद की चर्चा

पुलिस जांच के दौरान रजनी के एक युवक के साथ कथित संबंध और पैसों को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ महीने पहले करीब 20 लाख रुपये का ऋण लिया था और इसे लेकर प्रेमी के साथ विवाद हुआ था। हालांकि, इस विवाद का मां-बेटे की मौत से संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मां और बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और दोनों घटनाओं के बीच क्या संबंध है। फिलहाल मौतों की वास्तविक वजह और घटना में किसी की भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल का कहना है कि मृतका का मोबाइल 9 अक्टूबर से बंद था। मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में घुसकर मां-बेटे का बेरहमी से हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर भेजी गई घायल युवती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल