जादू-टोने के शक में दंपती की हत्या, मां की मौत का बदला लेने टंगिया-हंसिया से हमला किया; जेवरात लूटकर भागा, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जादू-टोने के शक में किसान दंपति की हत्या हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी मां की मौत का जिम्मेदार जादू-टोने को मानकर रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने पति-पत्नी की हत्या कर दी और मृतका के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है।

घर के अलग-अलग कमरों में मिले थे शव

जानकारी के अनुसार आरंग क्षेत्र के ग्राम बीरबिरा में 8 अक्टूबर को सदाशी राम साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू का शव घर के अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मजदूरी की रकम देने पहुंचे पड़ोसी सालिकराम साहू ने दोनों के शव देखा था। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मां की मौत के शक में रची हत्या की साजिश

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को संदेह था कि एक वर्ष पहले उसकी मां की मौत के पीछे जादू-टोना था और इसके लिए वह सदाशी राम और उनकी पत्नी आसबती साहू को जिम्मेदार मानता था।

इसी संदेह के चलते उसने 6 अक्टूबर की रात दंपति के घर में घुसकर टंगिया और हंसिया से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने मृतका के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

हथियार, खून लगी जींस और जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, खून लगी जींस और लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

किसान दंपती की निर्मम हत्या, घर में अलग-अलग कमरों में पड़ोसी ने देखा शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल