राजिम ब्रेकिंग : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 6 माह पूर्व हुई थी शादी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात..

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर की रहने वाली मृतिका पूनम ध्रुव की शादी कोसमखूंटा के घनश्याम ध्रुव से 6 माह पूर्व हुई थी।दोनों नौकरी के तलाश मे थे । पिछले कुछ दिनों से नौकरी नहीं मिलने  के चलते दोनों के मध्य विवाद होते रहता था ।सोमवार की शाम घनश्याम कही बाहर गया हुआ था । जब लौटा तो दरवाजा बंद मिला । काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घनश्याम पड़ोसियों को बुला कर दरवाजा तोड़ा तो पूनम का शव घर के मियार पर गमछे से लटकती मिला।

आज का बेज्जती बर्दाश्त नही हुआ

पूनम के पास से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है । सुसाइड नोट पर लिखा है कि भगवान मेरे पति को खुश रखना ,माफ करना परिवार वालो आज का बेज्जती बर्दाश्त नही हुआ । पति को शिक्षक की नौकरी देना और खुद को वन रक्षक की नौकरी नही मिलने की बात लिखी हुई है। शादी में मिले सारे गहने, फर्नीचर और सारा सामान माता-पिता को लौटाने के लिए भी कहा है।

सुसाइट नोट
सुसाइट नोट

6 माह पूर्व हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

पूनम ने शादी के महज़ 6 माह बाद ऐसा खौफ़नाक कदम क्यो उठाया यह संदेश के घेरे में है। घटना के बाद से गांव मे मातम छाया हुआ है । फिलहाल यह मामला हत्या है या आत्महत्या सुसाइड नोट को पुलिस कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है । थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। पति और मृतका के मायके वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

गरियाबंद ब्रेकिंग: घर में घुसकर तेंदुए ने किया पिता-पुत्र पर हमला, थोड़ी देर बाद तेंदुआ मिला मृत

गरियाबंद ब्रेकिंग: छात्रावास में छात्राओं से छेड़छाड: संचालक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल