पेड़ पर लटकी मिली पुलिस आरक्षक की लाश, SP ऑफिस में था पदस्थ, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक का पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

सफेद चुन्नी के फंदे से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव क्षेत्र में पेड़ पर शव लटका देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की पहचान नरहरि पटेल (38) के रूप में की। शव सफेद रंग की चुन्नी से बने फंदे पर लटका हुआ था। शुरुआती परिस्थितियों में मामला आत्महत्या का प्रतीत होने की बात सामने आई है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

2013 में पुलिस विभाग में हुए थे भर्ती

38 वर्षीय नरहरि पटेल वर्ष 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती कोरबा में थी और वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, वे सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र में पदस्थ थे और 27 सितंबर 2023 से वहां तैनात थे। उनका निवास मानिकपुर की दादर बस्ती में था।

पत्नी और छोटी बेटी को छोड़ गए पीछे

नरहरि पटेल के परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए। आरक्षक किन परिस्थितियों में कोरबा से पत्थलगांव पहुंचे थे और उनकी मौत किन हालात में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। परिजनों के पहुंचने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

डायल-112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल