युवती की संदिग्ध मौत: घर से 7 किमी दूर दूसरे के मकान में फंदे से लटके मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती का शव उसके घर से करीब सात किलोमीटर दूर एक मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी इलाके की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम धनगंवा के कोटवार बिसाहूदास मानिकपुरी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के रहने वाले चंदन लहरिया के मकान के एक कमरे में एक युवती फांसी पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर निरीक्षण करने पर युवती का शव दुपट्टे के सहारे रोशनदान से लटका मिला।

दूसरे गांव में शव मिलने से मामला हुआ संदिग्ध

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को नीचे उतरवाया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। पूछताछ में मृतका की पहचान मल्हार बाजार पारा निवासी मल्लिका कुर्रे पिता- खिखराम कुर्रे के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मल्हार की रहने वाली युवती धनगंवा के उक्त मकान तक कैसे पहुंची और वह वहां किस परिस्थिति में मौजूद थी, यह जांच का विषय बना हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों के बीच आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। जिस मकान में शव मिला, उसके मालिक एवं आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में फांसी पर लटकी मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या की आशंका, बेटे से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button