खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, किसान और चालक की इंजन के नीचे दबकर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में किसान और ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका इंजन दोनों के ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला जशपुरनगर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोदोपारा निवासी किसान बरतु राम अपने खेत की जुताई कराने के लिए चालक उदय राम के साथ खेत पहुंचे थे। जुताई के दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। उसे बाहर निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। बताया गया कि अचानक ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए हवा में उठ गए और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर का भारी इंजन दोनों के ऊपर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद खेत में मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: खेत जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर नाले में पलटा, युवक की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button