श्री सालासर सुंदरकांड समिति ने किया डॉक्टरों का सम्मान, समाज सेवा में योगदान को सराहा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर की समाजसेवी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के चिकित्सकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों और समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
समिति के संस्थापक राजू काबरा एवं अध्यक्ष धरम साहू ने कहा कि डॉक्टरों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का एक निश्चित समय होता है, लेकिन डॉक्टर 24 घंटे लोगों के स्वास्थ्य की सेवा में समर्पित रहते हैं। मरीज का उपचार करते समय वे जाति-पाति या किसी अन्य भेदभाव को नहीं देखते। कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब अधिकांश लोग अपने घरों में सुरक्षित थे, तब डॉक्टर अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना मरीजों की सेवा में जुटे रहे। मानवता के प्रति इसी समर्पण के कारण उन्हें भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है।
स्मृति चिन्ह और माला से किया सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टरों के तिलक-वंदन एवं गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा मोहिनी, पिंकी और ईशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में नगर एवं अंचल के वरिष्ठ चिकित्सक 87 वर्षीय डॉ. बलजीत सिंह एवं श्रीमती कौर का गुलाब की माला एवं शॉल ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी चिकित्सकों को राम नाम का दुपट्टा, मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर डॉ. गोपाल केला, डॉ. राजेन्द्र गदिया, डॉ. टी.एन. रमेश, डॉ. मेघिल रमेश, डॉ. अनुज जैन, डॉ. नितिन, डॉ. सोनिया सेवानी, डॉ. राजेश्वर पटेल, डॉ. जीवन ज्योत सिंह, डॉ. दिलीप, डॉ. प्रतीक, डॉ. उजाला शाह, डॉ. पुनीत गोस्वामी, डॉ. तेजेन्द्र साहू, डॉ. वीरेंद्र हिरौंदीया, डॉ. प्रमोद, डॉ. विनीता गंजीर, डॉ. रमेश सोनसायटि, डॉ. लीला राम साहू, डॉ. मोहन सोनकर, डॉ. श्रेया जैन, डॉ. अंजली कांता जैन, डॉ. अंकिता सुंदरानी, डॉ. भोई तथा डॉ. सिद्धार्थ डागा सहित अन्य चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समिति की ओर से सुरेश, दिपेश काबरा, नंदकिशोर, संतोष, रूपेंद्र, नेमी, सुमित, मोहन, गुलाब तथा चालीसा समिति की आरती, सरिता और पूजा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
समाज के लिए प्रेरणादायी पहल
समारोह को डॉ. राजेन्द्र गदिया, डॉ. दिलीप शाह एवं डॉ. वीरेंद्र हिरौंदीया ने संबोधित करते हुए चिकित्सकों के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन राजू काबरा एवं धरम साहू ने किया, जबकि अंत में तारणी शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











