घर में अकेली युवती से दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में अकेली युवती को पाकर एक युवक ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सामने आते ही महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रायगढ़ जिले के महिला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही परिचित युवक कुश सिदार उर्फ छोटे ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह 25 मई को घरेलू कार्य से ओडिशा गई हुई थी। 27 मई को घर लौटने पर बेटी ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पीड़िता ने बताया कि 26 मई की सुबह उसके पिता घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी कुश सिदार उर्फ छोटे घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तत्काल धारा 64(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











