नवापारा ब्रेकिंग: गौवंश के साथ आपत्तिजनक कृत्य, लोगों का फूटा आक्रोश, थाने में सौंपा ज्ञापन, CCTV फुटेज वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गौवंश के साथ कथित रूप से किए गए एक अमानवीय और घृणित कृत्य को लेकर हिंदू संगठनों एवं गौभक्तों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले को गंभीर बताते हुए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 की रात लगभग 1 बजे गोबरा नवापारा स्थित काली मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति अपनी बाइक से उतरता है और सड़क किनारे खड़ी गाय से आपत्तिजनक कृत्य करने लगता है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में रोष फैल गया है। सोशल मीडिया में लोग ऐसे घृणित व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे है। 

इस मामले में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर उक्त अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फुटेज में दिखाई दे रही हरकतें गौवंश के प्रति क्रूरता और अमानवीय व्यवहार हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि गौवंश भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में गौवंश के साथ किसी भी प्रकार का क्रूर और आपत्तिजनक व्यवहार न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को भी आहत करने वाला कृत्य है।

कड़ी कार्यवाही की मांग 

हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति की शीघ्र पहचान कर उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की जांच करने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध युवक की पहचान की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य: वीडियो वायरल होते ही भड़के ग्रामीण, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button