राजिम पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो कोचिया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नया सवेरा अभियान” के तहत राजिम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 6.480 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 3,600 रुपये तथा मोटरसाइकिल की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना प्रभारी राजिम को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव लोचन राइस मिल के आगे पिताईबंद रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है।
घेराबंदी कर पकड़ा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-04-एमसी-9653 को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर वाहन से 6.480 लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अशोक बंजारे (37), निवासी तामासिवनी, थाना आरंग, जिला रायपुर तथा कुलदीप खण्डेलवाल (27), निवासी तामासिवनी, थाना आरंग, जिला रायपुर बताया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान शराब और परिवहन में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, राजिम पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा











