अभनपुर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक गिरफ्तार; इलाके में भारी आक्रोश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोसी युवक ने 4 साल के मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय बच्ची की मां किसी काम से पोस्ट ऑफिस गई थी। तेज धूप के कारण उसने अपनी बेटी को पड़ोसी के घर छोड़ दिया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी राहुल तारख (20) ने मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। परिजन घर पहुंचे और बच्ची की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

5 साल की मासूम से दुष्कर्म, बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंका, जिंदा मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button