जंगल में पेड़ पर लटके मिला युवती का शव, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला आत्महत्या है या हत्या इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर गांव के सरपंच उबल्क सिंह के यहां आए मेहमान सुबह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर महुआ के पेड़ पर लटके एक शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल गांव लौटकर सरपंच और अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

मृतका की पहचान ग्राम देवीगंज निवासी पूनम के रूप में हुई है, जो दीप नारायण अगरिया की बेटी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पूनम सोमवार शाम करीब 4 बजे से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: फंदे पर लटके मिला युवक-युवती का शव, मौके से मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button