शराब के लिए पत्नी की हत्या, 6 माह बाद आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने अपनी पत्नी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना नवंबर 2025 की है, जबकि इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद केस डायरी रायपुर से जशपुर पहुंचने पर 30 अप्रैल 2026 को गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बंबा निवासी जेबियल मिंज (35) ने 9 नवंबर 2025 को शराब के नशे में अपनी पत्नी सिरमति मिंज (28) पर पत्थर से हमला कर दिया था। उस समय दोनों ही नशे में थे और महिला के पास कुछ पैसे थे। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पत्नी के मना करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।

30 नवंबर को हुई थी महिला की मौत

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल महिला पूरी रात घर के बाहर सड़क किनारे पड़ी रही, जबकि आरोपी घर लौट गया। अगले दिन ग्रामीणों ने उसे बगीचा अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 30 नवंबर 2025 को महिला की मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दंपति पिछले चार वर्षों से साथ रह रहे थे और उनका एक 7 माह का बच्चा भी है, जिसे फिलहाल रिश्तेदारों की देखरेख में रखा गया है। पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

हैवान पतिः पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button