हैवान पतिः पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद नशे में धुत पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सिर को अलग कर गांव में घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामला कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी अंतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी सालिक राम यादव (45) गांव के एक पोल्ट्री फॉर्म में सपरिवार रहकर काम करता था। बुधवार शाम करीब 6 बजे नशे की हालत में उसका पत्नी चेच बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मुर्गा काटने के लिए रखे धारदार ‘कत्ता’ से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसका गला काट डाला। इसके बाद उसने सिर को धड़ से अलग कर दिया।

कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

वारदात के बाद आरोपी का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया। वह एक हाथ में हथियार और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा। करीब आधे घंटे तक वह गांव में लोगों के बीच इसी हालत में भटकता रहा और खुद ही हत्या करने की बात बताता रहा। इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब ढाई साल से पोल्ट्री फॉर्म में रहकर काम कर रहा था। उसे शराब की लत थी और इसी वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। दंपति के चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हैं, जो घटना के समय घर पर ही मौजूद थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

मनपसंद सब्जी नहीं बनाने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, दो साल की बेटी को लेकर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button