छत पर पार्टी: फिर तीन मंजिल से नीचे गिरे प्रेमी जोड़ा, युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तीन मंजिला इमारत की छत से प्रेमी युगल गिर गए। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार यदुनंदन नगर तिफरा निवासी चिरंजीवी पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23) मूलतः बिहार का रहने वाला था और बिलासपुर में एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वहीं युवती गरिमा सिंह उर्फ महिमा (22) गांधी चौक की रहने वाली है। दोनों के बीच पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन हाल ही में सुलह होने के बाद वे खुशी मनाने के लिए मंगलवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अभिलाषा परिसर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4 बजे दोनों ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग के छत से गिरे। गिरने के बाद युवक दर्द से कराहता रहा, जबकि युवती भी घायल अवस्था में रो रही थी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवती की हालत नाजुक
चिकित्सकों के अनुसार युवती की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के अनुसार, छत पर शराब की बोतल, दो भरे गिलास, कपड़े, कंबल और खाने-पीने का सामान मिला है, जिससे स्पष्ट है कि दोनों ने वहां पार्टी की थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान वे छत से नीचे गिर गए।
पुलिस को छत पर युवती के कपड़े बिखरे मिले, जबकि मृतक युवक उन्हीं में से कुछ पहने पाया गया। इसके अलावा छत का दरवाजा अंदर से बंद होने की बात भी सामने आई है। जिसके बाद मामला संदिग्ध हो गया है।
जांच में जुटी पुलिस
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। युवक पहले गिरा और उसके ऊपर युवती के गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है और उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जिन्हें इस पार्टी की जानकारी थी या जिन्होंने रात में किसी तरह की आवाजें सुनी हों। फिलहाल पुलिस सभी संभावति एंगल से मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, घर पर फंदे से लटका मिला शव, इस बात की आशंका











