इंस्टा रील्स वीडियो बना रहा युवक 20 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरा : मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- साइंस कालेज का छात्र दोस्तों के साथ कालेज की छत पर इंस्टाग्राम रील्स वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे छात्र 20 फीट ऊंची बिल्डिंग से जमीन पर गिर गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के सरखो निवासी आशुतोष साव पिता रविशंकर (22) साइंस कॉलेज सरकंडा में बीसीए फोर्थ सेमेस्टर का छात्र था। अशोक नगर में वह किराए से मकान लेकर रहता था। शुक्रवार को कॉलेज आया था। दोपहर 3ः07 बजे की घटना है। वह इंस्टाग्राम रील्स वीडियो बनाने के लिए अपने दोस्त सुमीत पांडेय, सिद्धांत यादव, वैभव कौशिक, रोशन कश्यप व शिल्पी साहू के साथ कॉलेज की छत पर चढ़ गया। यहां आने के बाद वह छत से खिड़की के ऊपर निकले स्लैब में कूद रहा था। दोस्त उसका वीडियो बना रहे थे।
इसी दौरान छात्र का पैर कूदते समय फिसल गया और वह सीधे 20 फीट नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के उसके परिजनों को फोन से सूचना दी। उनके आने के बाद पुलिस ने पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल