जेन्जरा में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ विधायक रोहित साहू ने सुना ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाजपा मंडल कोपरा अंतर्गत ग्राम जेन्जरा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों और देश से जुड़े विभिन्न विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से ‘मन की बात’ को नियमित रूप से सुनने और प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, जनपद सदस्य हीरामणि साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, सरपंच बोधन यादव, सोसायटी अध्यक्ष महेश साहू, उपसरपंच प्रमोद साहू, जालम साहू, टीकाराम, झांगू साहू, महामंत्री हेमन वर्मा, धानबाई साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
मूसलाधार बारिश के बीच अमलोर में विकास की बौछार, विधायक रोहित साहू ने दी सौगातों की झड़ी











