साय सरकार की पहली प्रशासनिक फेरबदल: भूपेश सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव रहे 5 अधिकारी हटाए गए, देखिए सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भाजपा के विष्णुदेव साय ने पहली प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस लिस्ट में भूपेश सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव रहे सभी अधिकारियों को हटा दिया गया है। वहीं 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को सीएम विष्णुदेव साय का सचिव बनाया गया है। साथ ही वे चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव भी रहेंगे।

मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। चर्चा है कि अब मंत्रालय से लेकर प्रदेश के बड़े तमाम विभागीय अमलो में अधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी और ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर शुरू होगा।

बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार की पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है। सीएम सचिव पद से 5 अधिकारी मुक्त किए गए है। 3 नए ओएसडी और 1 निज सहायक की नियुक्ती की गई है। डॉ सुभाष सिंह, डॉ रविकांत मिश्रा, उमेश अग्रवाल व्ैक् बनाए गए हैं। दीपक अंधारे सीएम के निज सहायक बनाए गए हैं। वही पी दयानंद सीएम सचिव बनाए गए हैं।

सुब्रत साहू सीएम के अपर मुख्य सचिव से मुक्त हो गए हैं। अंकित आनंद सीएम सचिव पद से मुक्त हो गए हैं, सिद्धार्थ कोमल परदेशी सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। एस भारतीदासन सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। डीडी सिंह सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी एवं बोनस वितरण के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल