जुपिटर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल स्पर्धा का मशाल एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) फिंगेश्वर :- नगर में संचालित जुपिटर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 19 दिसंबर को एस.डी. एम. राजिम धनंजय नेताम एवं तहसीलदार फिंगेश्वर खोमन लाल ध्रुव  द्वारा विजेता मशाल एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवी तक के विद्यार्थियों को विभिन्न खेलो में भागीदारी करने के लिए चार हॉउस रेड, येलो, ब्लू एवं ग्रीन हॉउस में विभाजित किया गया है। हाउस ग्रुप के नेतृत्व में विजेता मशाल रैली निकाली गई, जो स्कूल से नगर पंचायत भवन एवं दलगंजन स्कूल होते हुये वापस जुपिटर परिसर पहुंचा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनजंय नेताम द्वारा बच्चों को खेलो के महत्व के बारे में बताया गया । खोमन लाल ध्रुव ने कहा कि बच्चों का अनुशासन काफी सराहनीय है। 3-4 वर्ष के बच्चे काफी अनुशासित नजर आ रहे है।

कक्षावार विभिन्न खेलो में 100 मी. रेस, कुर्सी रेस, मेढ़क रेस, बोरी रेस, चम्मच रेस, जलेबी रेस, ऊँची कूद, लंबी कूद, स्लो सायकल रेस, खो-खो, कबड्डी, रिले रेस, सतरंज, लंगड़ी दौड़, बस स्टॉप जैसे विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। पालक समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता यदु, एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उमा यदु जी, स्कूल के संचालक, जितेंद्र साहू एवं बहुत से पालको ने खेल का लुफ्त उठाते हुए बच्चो को प्रोत्साहित किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल