एक थप्पड़ युवक को पड़ा महंगा, मिली मौत की सजा, पुलिस ने सुलझाई हत्या गुत्थी, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- महासमुंद जिले में मंगलवार सुबह नग्न अवस्था मे एक युवक की लाश मिली थी। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई और कुछ घंटों में आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है ।

जानकारी के अनुसार महासमुंद में नांदगांव के सूखा तालाब के पास मंगलवार की सुबह नग्न अवस्था में एक युवक की लाश मिली थी। युवक की पहचान गांव के ही पूनम पटेल (30) के रूप मे हुई थी। मृतक के पिता ने इसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में की थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि युवक रात में लगभग 9.30 बजे बिहारी दुकान में देखा गया था। उसके साथ उसका दोस्त प्रेम जांगडे मौजूद था।

थप्पड़ मारने पर युवक की हत्या

इसी आधार पर पुलिस ने प्रेम जांगडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या कर स्वीकार लिया। पूछताछ में आरोपी प्रेम ने बताया कि वह अपने दोस्त पूनम पटेल के साथ शराब पीने बैठा था। शराब पीने के दौरान विवाद होने लगा। पूनम ने उससे गाली-गलौज की और थप्पड़ जड़ दिया, जिससे उसने गुस्से में आकर उसे मुक्के से मारा। इस दौरान पूनम के नाक-मुंह से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

कटर से काटा गला, फिर झाड़ियों में छिपा दिया शच

पूनम ने जेब में रखे ब्लैड नुमा कटर से पूनम पटेल का गला काट दिया। पूनम की मौत के बाद लाश को कंधे पर रखकर छिपाने ले जा रहा था, लेकिन नशे के कारण लड़खड़ा कर गिर गया, फिर लाश को घसीटते हुए तालाब के बीचों बीच झाडियों के पास छिपा दिया और कपड़ों को जला दिया था। महासमुंद पुलिस ने धारा 302 के तहत आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज गया दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरूर पढ़े

महासमुंद में बुजुर्ग ने युवक पर किया हमला, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल