सूने मकान में पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक सूने पड़े मकान के आंगन में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलीकोट में रामदेव कुर्रे के सुने मकान में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगे होने के कारण अंदर प्रवेश नहीं हो सका। इसके बाद मकान मालिक रामदेव कुर्रे को सूचना देकर बुलाया गया। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रामदेव कुर्रे फिलहाल बाहर रहता है और मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर आंगन में लगे पेड़ पर लटकी लाश पर पड़ी, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव को यहां लटकाया गया है? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

जंगल में पेड़ पर लटके मिला युवती का शव, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button