नाबालिग से गैंगरेप, परिचित युवक ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी, लेकिन युवक उसे जंगल की ओर ले गया और अपने तीन साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
देर रात तक घर नहीं लौटी नाबालिग
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे नाबालिग अपने एक परिचित के साथ घर से बाहर गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर नाबालिग की तलाश शुरू की।
30 किलोमीटर दूर जंगल में मिली
पुलिस की तलाश के दौरान नाबालिग कांकेर से करीब 30 किलोमीटर दूर कोरर क्षेत्र के जंगल में मिली। शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को बाइक से घूमने के बहाने ले जाया गया था। इसके बाद परिचित युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कोरर के जंगल में वारदात को अंजाम दिया।
चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप: बेहोश छोड़कर भागे आरोपी, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार











