एकतरफा प्यार के विवाद में नाबालिग की हत्या, दो युवकों ने पत्थर से सिर कुचला, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एकतरफा प्यार के विवाद में एक नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नाबालिग को सुनसान जगह ले जाकर धमकाया फिर पत्थर से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रात को निकला घर से, सुबह मिला शव

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय धनुर्जय उर्फ गणेश चौहान चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह कोतवाली पुलिस को रामभांठा में पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। परिजनों ने मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

युवती को लेकर हुआ विवाद

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्यापुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि किशोर को आखिरी बार दो युवकों के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने बैकुंठपुर निवासी शिवम बरेठ और शिवम बानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम बानी का एक स्थानीय युवती के प्रति एकतरफा लगाव था। 14 सितंबर की रात चक्रधर समारोह के दौरान उसने किशोर को उक्त युवती के साथ देखा। इसके बाद किशोर को रामलीला मैदान के पास बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और उसे वापस करने के लिए 1000 रुपए देने की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को पुराने बस डिपो की ओर ले गए।

पत्थर से हमला करने का आरोप

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्याबताया जा रहा है कि पुराने बस डिपो के पास आरोपियों ने किशोर को युवती से दोबारा बातचीत और मेलजोल नहीं रखने की बात कहकर धमकाया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को खाली प्लॉट में छोड़कर फरार हो गए।

मोबाइल और रक्तरंजित कपड़े बरामद

एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्यापुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रीएसन कराया और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध संबंध में मां-बेटी की हत्या, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दिया वारदात को अंजाम, नाबालिग की हत्या कर लाश के साथ रेप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button