नई पीढ़ी को भारत की चेतना से जोड़ने के लिए विद्या भारती की अनूठी पहल, एक लय में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ का भव्य सामूहिक नाद

मां भारती की वंदना के 150 स्वर्णिम वर्ष के अवसर पर होगा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :– ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत की चेतना और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। इसी भावना से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा-राजिम में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 सितंबर को विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन विद्या भारती एवं भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना के अनुरूप किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर की मातृशक्ति, विद्यालय के अभिभावक, पूर्व छात्र-छात्राएं, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा देशहित के प्रति सजग नागरिक शामिल होंगे। 25 सितंबर को सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में सभी की सहभागिता से ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।

पंजीयन एवं हस्ताक्षर अभियान 

आयोजन को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है और सामूहिक गायन का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं, इस राष्ट्रीय अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए पंजीयन एवं हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है।

विद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधन समिति एवं कार्यक्रम संयोजक कोमल साहू ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी सतर्कता और उत्साह के साथ जारी हैं। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय परिसर पहुंचकर इस राष्ट्रभावना से जुड़े कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत देशभर के सरस्वती शिशु मंदिरों में इस आयोजन को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति नई पीढ़ी में सम्मान, राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरुजनों का सम्मान और हरियाली का संदेश, नवापारा सशिमं के पुरातन छात्रों ने शिक्षक दिवस को बनाया खास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button