शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप: बेहोश छोड़कर भागे आरोपी, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।आरोपियों ने पहले महिला को शराब पिलाई और इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

काम की तलाश में आई थी महिला

जानकारी के अनुसार करीब 23 वर्षीय महिला मूल रूप से बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली है। वह कुछ समय से रायपुर में काम की तलाश कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक, करीब दो महीने पहले वह रायपुर आई थी और छेरीखेड़ी स्थित एक शादी हॉल में मजदूरी का काम कर रही थी। काम खत्म होने के बाद वह दोबारा रोजगार की तलाश में शहर में घूम रही थी।

बताया गया कि शनिवार देर रात महिला सरोना शराब दुकान के आसपास काम की तलाश में बैठी थी। इसी दौरान कुछ युवक उसके पास पहुंचे और उससे बातचीत करने लगे।

शराब पिलाने के बाद दुष्कर्म का आरोप

आरोप है कि बातचीत के दौरान युवकों ने शराब पी और महिला को भी शराब पिलाई। महिला के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान की ओर ले जाकर वहां भी शराब पिलाई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वहीं पड़ी रही।

चौकीदार ने दी पुलिस को सूचना

रविवार सुबह स्कूल के चौकीदार की नजर महिला पर पड़ी। महिला को बेहोशी की हालत में देखकर उसने तत्काल आजाद चौक थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले गई। उपचार के बाद होश में आने पर महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

इसके बाद पुलिस ने सरोना से लेकर आमापारा सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार महिला शिकायत लेकर आजाद चौक थाना पहुंची थी। चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना के अंतर्गत आता है, इसलिए आजाद चौक पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर प्रकरण को आगे की जांच के लिए डीडी नगर थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने मामले में शिवा, आयुष, दुर्गा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप, पति ने पकड़े हाथ-पांव, दोस्त ने किया दुष्कर्म; पति निकला समलैंगिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button