नवापारा ब्रेकिंग : खेत में काम करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक किसान की करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नवापारा से लगे ग्राम पंचायत सोठ में किसान सामोधी राम साहू (80) खेत में काम करने गए थे। लगभग शाम 4 बजे बोर चालू करते समय वे करेंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत में नमी के कारण बोर के स्टार्टर में करेंट आने की वजह से यह हादसा हुआ है।

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच चल रही है।

बरसात के मौसम में बरतें विशेष सावधानी

 बारिश के दौरान बिजली के तार, गीली दीवारें, खुले स्विच बोर्ड और खराब वायरिंग जानलेवा साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गीले हाथों से किसी भी  विद्युत उपकरण को नहीं छूना चाहिए। यदि कहीं बिजली का तार टूटा हुआ, झूलता हुआ या नीचे लटका दिखाई दे तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दें और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यह घटना एक बार फिर सावधान करती है कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: क्रिकेट खेलते समय 10 वर्षीय छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button