दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप, पति ने पकड़े हाथ-पांव, दोस्त ने किया दुष्कर्म; पति निकला समलैंगिक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति और उसके समलैंगिक मित्र पर दुष्कर्म, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक (गे) है। इसके बावजूद उसने परिवार बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए।
डेटिंग ऐप से हुई दोस्ती
महिला के अनुसार, करीब छह महीने पहले उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया था। वहां एक समलैंगिक डेटिंग ऐप के माध्यम से उसकी पहचान एक युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और लगभग तीन महीने पहले पति उस युवक को अपने साथ अंबिकापुर ले आया। आरोप है कि इसके बाद दोनों घर में पार्टनर की तरह रहने लगे।
पति ने पकड़े हाथ-पांव, दोस्त ने किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि 27 मई की रात उसके पति ने उसके हाथ-पांव पकड़ लिए, जिसके बाद उसके मित्र ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। लगातार प्रताड़ना और धमकियों से उसका जीवन भय के साये में गुजरने लगा।
जान से मारने की धमकी देकर रखा बंधक
महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया और जुबान खोलने पर नदी में फेंककर हत्या करने की धमकी दी गई। प्रताड़ना से तंग आकर वह किसी तरह वहां से निकलकर अपनी बहन के घर पहुंची, लेकिन आरोपी पति वहां भी पहुंच गया और वापस घर लौटने का दबाव बनाते हुए धमकियां देने लगा।
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति और उसके मित्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पति करना चाहता था अननेचुरल सेक्स, पत्नी को आया गुस्सा, पति के साथ कर दिया ये कांड











