शेयर मार्केट में गवांए लाखों रुपए: कर्ज में डूबे पति ने पत्नी और बच्चों का किया हमला, महिला की मौत, दो बच्ची घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शेयर मार्केट में पैसा हारने और कर्ज में डूब जाने से एक व्यक्ति इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद अपनी दो बेटियों पर हमला कर दिया और खुद भी जहर खा लिया। आरोपी और उसकी बेटियां अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। पूरा मामला कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र का है।

तनाव में चल रहा था आरोपी मनोज

जानकारी के अनुसार दर्री इलाके के मोहन टॉकीज के पास रहने वाला मनोज साहू (42 वर्ष) कर्ज में डूबा हुआ था। शेयर मार्केट में भी पैसा डूब जाने से मनोज काफी तनाव में चल रहा था। कर्ज को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात मनोज साहू (42), उसकी पत्नी सतरूपा (40 वर्ष) और दो बेटियां परिधि (07 वर्ष), काव्या साहू (12 वर्ष) खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे।

शनिवार तड़के सुबह मनोज साहू उठा और सो रही पत्नी पर हमला करने लगा। इस दौरान मां की चीख-पुकार सुनकर दोनों बच्चियां उठ गईं, तो उन पर भी हमला कर दिया। पति के ताबड़तोड़ हमले से पत्नी सतरूपा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। जब उसकी मौत नहीं हुई तो जहर खा लिया।

जांच में जुटी पुलिस

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों की घर में भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायलों को एंबुलेंस के माध्यम जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पिता और 2 घायल बेटियों को उपचार जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पड़ोसी और परिजन स्तब्ध हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के फर्श, बेड और अन्य जगहों पर खून ही खून बिखरा पड़ा मिला है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि पति और बच्चों का बयान लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की हत्या कर रात भर शव के साथ बैठी रही पत्नी, सुबह थाने पहुंच कर कहा- मैंने अपने पति को मार दिया

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल