अंचल मे हर्षोल्लास से मना दीपावली का पर्व, गौरा गौरी की बारात निकालकर किया विसर्जन

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ )नवापारा :- पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के तीसरे दिन लक्ष्मी पूजन का पर्व नगर सहित अंचल में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर लक्ष्मी पूजन के दिन बाजार में अच्छी खासी लोगों की भीड़ उमड़ी । कई बार बाजार में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई । इस दौरान मिठाई, पटाखे, कपड़े की दुकान पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही ।लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

दीपावली पर्व के कारण बाजार में बहुत भीड़ रही। देर रात तक लोग खरीददारी करते रहे। विशेष रूप से भीड़ सोने-चांदी, कपड़ा, फैन्सी स्टोर, इलेक्ट्रानिक दुकानों के अलावा फटाका दुकानों में रही।  लोगों ने अपने-अपने घरों में आकर्षक रंगोली, रंग बिरंगी लाइटों और दीयों से साथ सजावट की ।शाम को लोगों ने मुहूर्त पर घरों, दुकानों में लक्ष्मी पूजन कर बड़ों का आशीर्वाद लिया । इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिलकर दीपावली पर्व की बधाई दी। लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी का आनंद लिया । बच्चों मे आतिशबाजी को लेकर अलग ही उत्साह था ।

Read More News :  दीवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखे खयाल

रविवार को रात में लक्ष्मी पूजा पश्चात गौरी-गौरा की स्थापना की गई । पूरी रात लोगों ने ढ़ोल बाजे के साथ परंपराओं के साथ पूजन विधान किया। सोमवार सुबह बारात निकाल कर धूमधाम से विसर्जन किया गया।भक्तों ने कुश से बने सुटी (रस्सी ) से सोंटा लेकर आशीर्वाद लिया । बारात के दौरान लोगो ने अपने घर के द्वार पर गौरी-गौरा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। सिर पर शिव-पार्वती (गौरा-गौरी) की मूर्ति को धारण कर साधक संकल्प लिये मार्ग पर लेटे भक्तों के ऊपर से नदी तट के लिये रवाना हुए, जहां विसर्जन किया गया।

दीपावली लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर भगवान श्री राजीव लोचन और श्री कुलेश्वर महादेव मे विशेष पूजा और श्रृंगार किया गया। विधिवत पूजा-आरती कर विशेष रूप से कमल का फूल चढ़ाया गया। दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुजन पूरे दिन पहुंचते रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े :-

नवापारा ब्रेकिंग : त्योहारी सीजन मे पुल मे लगी लंबी जाम, एम्बुलेंस को भी नहीं मिल रही जगह, देखिए वीडियो

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल