राजिम ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे गिरी ईको; चार लोग थे सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक सफेद रंग की ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, राजिम क्षेत्र के ग्राम कौन्दकेरा के पास एक सफेद रंग की ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 फीट गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ईको वाहन में चार लोग सवार थे। स्थानीय जानकारी के अनुसार यह वाहन ग्राम धुरसा का बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि बोलेरो वाहन द्वारा ईको गाड़ी को टक्कर मारे जाने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं सवार चारों लोग घायल  हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए राजिम अस्पताल रेफर किया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे दूसरे अस्पताल रिफ़र कर दिया गया।

फिलहाल हादसा किस परिस्थिति में हुआ और बोलेरो वाहन की भूमिका कितनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हादसे को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। 

यह समाचार अपडेट किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: राजीव लोचन दर्शन करने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार, चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button