दिवाली के पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 591 किलोग्राम पटाखा जब्त, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अवैध पटाखा भंडारण करने वाले एक आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 591 किलोग्राम पटाखा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 5 लाख 30 हजार 800 रुपए है। मामला जिले के चांपा थाना क्षेत्र के संजय नगर का है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
चांपा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीवेश ट्रांसपोर्ट गोदाम संजय नगर चांपा में कृष्ण कुमार पाटले (25 वर्ष) ने अवैध रूप से पटाखा रखा है। जिस पर वहां छापा मारा गया। मौके से 591 किलो पटाखा मिला, जिससे संबंधित दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी मूल रूप से बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वो चांपा के संजय नगर में रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली का पर्व सामने है। ऐसे में कई विक्रेता पटाखों का अवैध भंडारण कर रहे हैं। इसलिए छापेमार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई पटाखा विक्रेताओं के पास लाइसेंस भी नहीं हैं। हर साल ऐसे मामले आते हैं, इसलिए जिले में पटाखे का व्यापार करने वालों की जांच जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल