स्कूल परिसर में रस्सी के झूले पर लटका मिला छात्र का शव, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूल परिसर में एक छात्र का शव पेड़ पर बंधी रस्सी के झूले पर लटका मिला। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए। है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामला महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र का है।

पेड़ पर बंधी रस्सी में फंसा गला

जानकारी के अनुसार, बसना विकासखंड के मुड़ी़डीह गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर में एक पेड़ पर रस्सी बंधी हुई थी, जिस पर बच्चे झूला झूलने और उल्टा लटककर खेलने जैसी गतिविधियां करते थे। इसी दौरान कक्षा चौथी के छात्र तरुण चौहान (10) का गला रस्सी में फंस गया।

बताया गया कि कुछ महिलाओं ने बच्चे को रस्सी में फंसा देखा और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

स्कूल में निगरानी व्यवस्था पर सवाल

घटना के वक्त स्कूल परिसर में शिक्षक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे स्कूल खुलने से पहले ही परिसर में पहुंचकर खेलने लगते थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि स्कूल खुलने से पहले बच्चों की सुरक्षा और निगरानी के लिए क्या व्यवस्था थी। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बच्चों की पहुंच में मौजूद रस्सी के झूले की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

भंवरपुर चौकी प्रभारी अनंजना चंद्रा के अनुसार, घटना सुबह की है। छात्र खेल रहा था, उस समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। बच्चों के रस्सी में उल्टा लटककर खेलने की बात भी सामने आई है।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने बताया कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है। पूरी जानकारी मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बंद स्कूल में मिला छात्र का शव, 15 दिन से था लापता, हत्या के बाद स्कूल के एक कमरे में फेंका शव, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल