नग्न होकर पड़ोसी महिला के घर घुसा, दुष्कर्म की कोशिश, धारदार हथियार से मारने का प्रयास, झूमाझटकी में घायल हुआ आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नशे में धुत एक युवक नग्न हालत में पड़ोसी के घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। इस दौरान बचाव की कोशिश में वह घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार सिंचाई कॉलोनी की एक महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की गई। पड़ोसी युवक राकेश सूर्यवंशी नशे में हथियार लेकर नग्न हालत में महिला के घर में घुस गया। इस दौरान महिला ने बचाव की कोशिश की। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जिसमें राकेश गिरकर घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर ले गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर घायल होने पर उसे अस्पताल दाखिल कराया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा

पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे में था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म: अकेली पाकर घर में घुसा, जान से मारने की धमकी देकर किया रेप

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल