मछली पकड़ने पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस संबंध में सरकार ने आदेश भी जारी किया है। यह प्रतिबंध 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक रहेगा। बता दें कि राज्य शासन द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को ध्यान में रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मस्योद्योग अधिनियम 1972 के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 की धारा 3(2) के तहत जारी निर्देशों के अनुसार नदी, नाले, जलाशय एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में मछली पकड़ना निषिद्ध रहेगा। ऐसे छोटे तालाब, जिनका संबंध नदी या नालों से नहीं है, तथा केज कल्चर गतिविधियां इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंद ऋतु के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र अधिनियम, 1948 की धारा 5 के तहत दोषी पाए जाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
मत्स्य विभाग ने मछुआरों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में मत्स्याखेट से परहेज करें और मछलियों के संरक्षण में सहयोग दें, ताकि भविष्य में मत्स्य उत्पादन और जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियों के पालन पर शासन की सख्ती, 1 साल की हो सकती है जेल











