छत्तीसगढ़ के पहले उपमुख्यमंत्री बने टी एस सिंहदेव मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई पढ़िये पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है छत्तीसगढ़ में पहली बार उपमुख्यमंत्री की घोषणा की गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पार्टी ने उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है ।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के नए डिप्टी सीएम होंगे। बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बुधवार को दिल्ली में दिनभर चली कांग्रेस की बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – हैं तैयार हम। महाराज साहब को बधाई।

इस फैसले के बाद से सिंहदेव के समर्थकों में जश्न का माहौल है। अंबिकापुर में कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं। News Updating…

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल