देवर-भाभी के बीच लव अफेयर, विवाद के बाद 2 साल की बच्ची को चूल्हे में डाला, मौत; देवर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बीच दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बच्ची के चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बच्ची की मां और उसके चाचा के बीच अफेयर था। घर पर विवाद के बाद बच्ची को जलते चूल्हे में बैठा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई और उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मामला बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन कुमार लोनिया ग्राम घुटकू का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि अंकिता अपने पति सुधीर और दो वर्षीय बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी। अंकिता और उसके देवर के बीच अफेयर था। अंकिता 26 अगस्त को अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चला तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को तीनों की जानकारी मिली। इसके बाद 7 सितंबर को नितिन, अंकिता और बच्ची घुटकू लौट आए।

भाभी-देवर के बीच हुआ विवाद

टीआई जितेंद्र गुप्ता के मुताबिक, 8 सितंबर को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद हुआ था। कुछ देर बाद नितिन और उसकी भाभी के बीच भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस के अनुसार, बच्ची को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया गया था। इससे उसके हाथ, पीठ और पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलने की चोटें आईं।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस ने नितिन कुमार लोनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बच्ची की मौत के जिम्मेदार कौंन है और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

देवर-भाभी का बनाया अश्लील वीडियो, नौकरी से निकाला तो वीडियो कर दिया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल