नवापारा नगर के इन इलाकों में आज बुधवार को 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में आज दिनांक 14/10/2026 दिन बुधवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवापारा नगर क्षेत्र में आज दिनांक 14/10/2026 दिन बुधवार को शीतलापारा फीडर में FCI के पास Lt लाइन पोल शिफ्टिंग हेतु प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें प्रभावित क्षेत्र खोलीपारा, शिक्षक कालोनी में आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
इसी तरह बुधवार को ही शीतलापारा फीडर में गणेश राइस मिल तर्री के पास जर्जर ट्रांसफार्मर डीपी बदलने हेतु Lt लाइन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें आदर्श कालोनी, गणेश राइस मिल एरिया से तर्री तक आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
बाढ़ में घर उजड़े, अब राहत राशि के लिए इंतजार! 15 दिन बाद भी पीड़ितों के खाते खाली, त्योहार सिर पर











