क्रिकेट प्रतियोगिता में पाण्डुका की टीम ने खेला फाइनल मैच, द्वितीय पुरस्कार किया अपने नाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत पांडुका में नव युवकों एवं ग्रामवासीयों के तत्वाधान में 22 दिसंबर से शीतकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता का पहला इनाम 15555 रु एवं द्वितीय ईनाम 7777 रु रखा गया था। दूर-दूर से खिलाड़ीयों ने पहुंच कर इस टूर्नामेंट में अपना प्रदर्शन दिखाया।

बुधवार को फाइनल का मुकाबला पांडुका और बठेना के बीच खेला गया। पांडुका और बठेना के बीच हुए इस मुकाबले में बठेना (पाटन) फाइनल में बाजी मारी और प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया और पांडुका द्वितीय स्थान पर रही। 

इस फाइनल मुकाबले में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम शर्मा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पाण्डुका, शामिल हुए । गौतम शर्मा ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है और प्रत्येक युवा को खेल के प्रति अपनी रुचि अवश्य दिखानी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की सदस्य लक्ष्मी साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि संघ टीकम साहू , युवा नेता भाजपा वीरेंद्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष जवाहर शर्मा, शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन आशीष निषाद ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

वेटलिफ्टिंग में छुरा की कुमकुम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान, कलेक्टर ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल